ग्राम पुरई में ‘सुशासन तिहार’ के तहत गोद भराई रस्म का हुआ आयोजन
दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत ग्राम पुरई में आयोजित समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चन्द्राकर ने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री चन्द्राकर ने कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में मातृ शक्ति के सम्मान और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गोद भराई रस्म हमारी भारतीय संस्कृति की अनुपम परंपरा है, जो गर्भवती माता और आने वाले शिशु के स्वास्थ्य की कामना करती है।सुपोषण टोकरी के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गर्भावस्था के दौरान हमारी माताओं-बहनों को आवश्यक पोषण मिले। एक स्वस्थ माँ ही स्वस्थ शिशु को जन्म देती है और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा। यही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सुपोषित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में हमारा कदम है।”
सुपोषण टोकरी में ये रहा शामिल
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदान की गई सुपोषण टोकरी में पौष्टिक आहार जैसे भुना चना, मूंगफली, गुड़, सोयाबड़ी, दालें, सूखे मेवे, हरि सब्जी तथा आयरन-फोलिक एसिड की दवाइयां शामिल थीं। विधायक जी ने सभी गर्भवती महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने की अपील भी की।
गोदभराई रस्म से महिलाओं के खिले चेहरे
गोदभराई की रस्म के दौरान पारंपरिक रूप से महिलाओं की गोद भरकर उन्हें तिलक लगाकर नारियल, चुनरी एवं पोषण सामग्री भेंट की गई। सुपोषण टोकरी पाकर गर्भवती महिलाओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधायक ललित चन्द्राकर का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसडीएम हरवंश मीरी, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डे, उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, महामंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, सरपंच डोमार साहू, सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, फत्तेलाल वर्मा, कमलेश साहू, सरपंचगण श्रीमती पूजा चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती ललित बारले, खुमान निषाद, जितेन्द्र सोनी, करण सेन, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, स्वास्थ्य विभाग की मितानिनें तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।





