उतई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल उतई की छात्रा नूपुर साहू ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कक्षा दसवीं की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। नूपुर कालेज कालोनी उतई की रहने वाली है। उनके पिता गिरीश साहू नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ के प्रदेश सचिव है तथा माता श्रीमती तेश्वरी साहू शिक्षक है। नूपुर साहू ने बताया कि वह बायोलॉजी विषय लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती है।
इस उपलब्धि पर उतई नगर साहू समाज के अध्यक्ष किशोर साहू, उपाध्यक्ष खूबीराम साहू, सुनीति साहू, सचिव गिरीश साहू, सहसचिव कुशल साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण साहू, द्वारिका साहू, भावेश साहू, विजय लक्ष्मी साहू, प्रभा साहू, डिकेन्द्र हिरवानी, नरेंद्र साहू, रोहित साहू, ऋषि साहू, तोषण साहू ने नूपुर साहू के निवास जाकर बधाई दी।
उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, नगर साहू समाज अध्यक्ष किशोर साहू ने नूपुर साहू की सफलता को साहू समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और समाज का मान बढ़ाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।





