chhattisgarh timeschhattisgarh timeschhattisgarh times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के रागिनी यादव का चयन राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई
    September 18, 2025
    Latest News
    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
    August 29, 2026
    राखी के धागे ने जोड़े दिल: शैलदेवी महाविद्यालय की छात्राओं ने वृद्धजनों संग बांटी खुशियां
    August 29, 2026
    शैलदेवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन का पावन पर्व
    August 29, 2026
    नेपाल आपदा : छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी
    August 28, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: CG बोर्ड के नतीजे 29 अप्रैल को: शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का ऐलान, दोपहर 2.30 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Share
Font ResizerAa
chhattisgarh timeschhattisgarh times
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
  • जिलेवार ख़बरें
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यवार ख़बरें
    • बिहार
  • जिलेवार ख़बरें
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    • बेमेतरा
    • बालोद
    • कबीरधाम (कवर्धा)
  • अपराध (जुर्म)
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

chhattisgarh times > Blog > छत्तीसगढ़ > CG बोर्ड के नतीजे 29 अप्रैल को: शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का ऐलान, दोपहर 2.30 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
छत्तीसगढ़रायपुर

CG बोर्ड के नतीजे 29 अप्रैल को: शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का ऐलान, दोपहर 2.30 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

chhattisgarh times
News Desk
chhattisgarh times
ByNews Desk
Follow:
Published: April 28, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अपने एक्स पोस्ट में उनहोंने कहा है कि, इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। कल बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

शिक्षामंत्री की अपील, धैर्य बनाए रखें

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।

उल्लेखनीय है कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल दसवीं-बारहवीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा वर्तमान सप्ताह में ही करेगा ऐसी खबर हरिभूमि डाट काम ने आज सुबह ही प्रकाशित की है। अब मंत्री के ऐलान के बाद यह तय हो गया है कि, दोनों कक्षा के परिणाम एक ही दिन जारी किए जाएंगे। माशिम के अंदरुनी सूत्रों के अनुसार, दसवीं-बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के परिणाम तैयार हो चुके हैं।

ऐसे चेक करें CGBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं:

cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं

“CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें

कैप्चा डालकर सबमिट करें

स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड भी कर सकते हैं

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

कक्षा 10: CG10 टाइप करें और 56263 पर भेजें

कक्षा 12: CG12 टाइप करें और 56263 पर भेजें

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं। अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल होता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाता है।

12वीं हिंदी का पर्चा लीक होने की वजह से विलंब

14 मार्च को आयोजित 12वीं कक्षा की हिंदी विषय के पर्चे लीक होने के कारण माशिम को यह परीक्षा पुनः आयोजित करनी पड़ी थी। 10 अप्रैल को माशिम ने यह परीक्षा ली। मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः परीक्षा आयोजित कर कॉपियां जंचवाने के कारण परिणाम में निर्धारित लक्ष्य से विलंब हुआ। कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर और 13 मार्च तक पूरी हुई।

वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च को खत्म हुई। हालांकि 10 अप्रैल को पुनः परीक्षा आयोजित करानी पड़ी। कक्षा दसवीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।

दो साल से अधिक समय से एक ही जगह पर कार्यरत 192 आरक्षकों का थोक में तबादला
मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
ब्रेकिंग न्यूज़: बस्तर की नन्ही शेरनी – 9 महीने की बच्ची ने खेल-खेल में मार डाला जहरीला करैत सांप
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी की दी शुभकामनाएं 
छत्तीसगढ़ पीजी मेडिकल प्रवेश 2025: राज्य कोटा प्रथम चरण काउंसलिंग आबंटन जारी, हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़रायपुर

51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना, भगवान श्रीराम के ननिहाल चंद्रखुरी में स्थापित होगी विराट प्रतिमा, रामवनगमन पथ को मिलेगी नई पहचान

chhattisgarh times
News Desk
February 21, 2026
मनरेगा से मिला पक्का बकरी शेड, मनरेगा योजना पशुपालक विष्णु प्रसाद पटेल के जीवन में नया उजाला लेकर आया
कवर्धा नगर पालिका की लापरवाही से बढ़ा जल संकट, चार दिन से सूखे नल जनता परेशान
स्वतंत्रता दिवस 2025: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
23°C
Chhattisgarh
overcast clouds
23° _ 23°
85%
6 km/h
Sun
24 °C
Mon
23 °C
Tue
24 °C
Wed
27 °C
Thu
27 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग
  • भिलाई नगर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

छत्तीसगढ़ टाइम्स एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 Chhattisgarh-Times.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?