कबीरधाम। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने वाली संस्था ‘FLN सह नवाजतन रिसोर्स शिक्षक परिवार, छत्तीसगढ़’ द्वारा आज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दुर्ग स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री माननीय गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शिक्षकों ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण से जिले का नाम रोशन किया है। राज्य स्तर पर चयनित होने वाले कबीरधाम जिले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री ने अपने कर कमलों से सम्मानित किया। जिसमें ललित कुमार निषाद (शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला सिवनीखुर्द, ब्लॉक – बोड़ला), श्रीमती सुमन कामड़े (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला घिकुड़िया, ब्लॉक – कवर्धा), खिलावन राम साहू (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला दशरंगपुर खुर्द, ब्लॉक – कवर्धा) शामिल है।
सम्मान का उद्देश्य
यह समारोह उन शिक्षकों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया है जिन्होंने बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) के साथ-साथ शिक्षण पद्धतियों में नवीन प्रयोग (नवाजतन) किए हैं। इन शिक्षकों के योगदान से न केवल बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि समाज में भी शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है।
कबीरधाम जिले की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा विभाग और साथी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

FLN सह नवाजतन वारियर्स शिक्षक सम्मान 2026: राज्य स्तर पर कबीरधाम के तीन शिक्षको को मिला सम्मान
Leave a Comment




