पाटन। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राखी के बड़े तालाब में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की लाश तैरते हुए मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सुबह तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने पानी में शव तैरते देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक गांव के कोटवार का रिश्तेदार बताया जा रहा है।हालांकि पुलिस द्वारा मृतक की पहचान और मौत के कारण की पुष्टि करने के लिए जांच की जा रही है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू की जांच कर रही है।





