उतई थाना क्षेत्र का मामला, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार व कपड़े जप्त, आहत बालक का उपचार जारी, प्रकरण में विवेचना प्रगतिरत
उतई। उतई थाना अंतर्गत ग्राम जोरातराई में 07 फरवरी शनिवार को एक अधेड़ ने पारिवारिक विवाद के दौरान एक नाबालिग बालक पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 109, 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थिया द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी द्वारा आवेश में आकर बालक के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को तत्काल उपचार हेतु बी.एम. शाह अस्पताल, भिलाई में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
घटना स्थल : ग्राम जोरातराई, बजरंग चौक क्षेत्र, थाना उतई, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम : परदेशी राम देवांगन, उम्र 66 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री : ▪️ घटना में प्रयुक्त एक धारदार कुल्हाड़ी
▪️ घटना के समय पहने कपड़े
▪️ अन्य साक्ष्य सामग्री
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, आरक्षक महेश यादव एवं आरक्षक दीपक जॉन की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण एवं कानूनी माध्यम से सुलझाएं। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”





