उतई। नगर साहू समाज उतई द्वारा शनिवार को भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन, शीतला नगर उतई में किसानों के लिए कृषि चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नागेन्द्र दुबे (लोक में राम शोध संस्थान एवं खेत प्योर के संस्थापक) ने रासायनिक खेती से हो रहे गंभीर नुकसान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यूरिया व डीएपी के अत्यधिक उपयोग से भूमि की जलधारण क्षमता लगातार घट रही है तथा मिट्टी कठोर होती जा रही है। रासायनिक खाद एवं केमिकल युक्त दवाइयों के प्रयोग से मिट्टी में पाए जाने वाले केंचुए कई मीटर नीचे चले गए हैं, जिससे भूमि की प्राकृतिक उर्वरता अत्यंत कम हो गई है। इसके कारण आज बिना रासायनिक खाद के खेती करना किसानों के लिए कठिन होता जा रहा है। उन्होंने इसके समाधान के रूप में प्राकृतिक खेती को ही एकमात्र विकल्प बताया।
इसके पश्चात राजेन्द्र राव (राष्ट्रीय अध्यक्ष — सनातन धर्म परिषद भारत) ने सनातन धर्म में विलुप्त होती जा रही परंपराओं एवं संस्कृतियों को बचाने की आवश्यकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से किशोर साहू, डिकेन्द्र हिरवानी, तोषण साहू, चुन्नीलाल साहू, पुरुषोत्तम पटेल, कुंदन साहू, चंद्रजीत ठाकुर, ऋषि कुमार साहू, दुष्यंत साहू, डोमन हिरवानी, खूबी राम साहू, राजेन्द्र कुमार साहू, यज्ञ कुमार साहू एवं अन्य किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कुशल साहू द्वारा किया गया। आयोजन में युगल किशोर साहू, धामेन्द्र साहू एवं नगर साहू समाज उतई का विशेष योगदान रहा।





