उतई। डुंडेरा गांव की होनहार बेटी खुशी क्षत्रिय ने क्रिकेट के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालिका वर्ग) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खुशी की इस उपलब्धि पर गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है।
शिवपुरी में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट स्पर्धा में शामिल होकर आज गुरुवार को वापस गृहग्राम डुंडेरा पहुँची। सांसद प्रतिनिधि मोरजध्वज वर्मा ने रेलवे स्टेशन दुर्ग में खुशी का स्वागत किया। श्री वर्मा ने 11 हजार नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। इसके बाद खुशी को लेकर डुंडेरा पहुंचे। जहां शनि देव मंदिर के पास विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। पश्चात ढोल धमाके व पटाखों के साथ गांव में रैली के माध्यम से पूरे गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने जगह जगह खुशी का स्वागत किया। उनके स्कूल में भी शिक्षक व बच्चों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, खिलाड़ी, ग्रामीणजन एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल होकर खुशी का उत्साहवर्धन करेंगे। सभी ने खुशी के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।





