रिसाली। छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज भिलाई दुर्ग द्वारा दो दिवसीय 26 एवं 27 दिसंबर को शक्ति पर्व महोत्सव मनायेगा। जिसमे प्रथम दिवस 26 दिसंबर दिन शुक्रवार संध्या 4 बजे आशीष नगर रिसाली भिलाई मे समाजजनों की उपस्तिथि मे मुख्य ज्योति प्रज्वलित एवं माता सेवा का कार्यक्रम किया जायेगा और द्वितीय दिवस 27 दिसंबर दिन शनिवार हल्बा शक्ति भवन रिसाली से सुबह 9.00 बजे माई दंतेश्वरी की शोभायात्रा मुख्य कलश के साथ वाहन रैली के रूप मे शुभारम्भ होगा औऱ शोभायात्रा डी पी एस चौक रिसाली, जेल तिराहा दुर्ग, गाँधी चौक दुर्ग, पटेल चौक, गंजपारा दुर्ग मिनी माता चौक पुलगांव से होकर शक्ति स्थल गोकुल नगर पुलगांव दुर्ग पहुंचेगा प्रवेश द्वार पर माई दंतेश्वरी एवं शोभायात्रा का स्वागत पश्चात् मुख्य कलश स्थापना के बाद सामाजिक ध्वजारोहण कर शक्ति पर्व महोत्सव का शुभारम्भ किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंथिर खलेन्द्र अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज भिलाई दुर्ग द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अति विशिष्ट अतिथि गजेन्द्र यादव केबिनेट मंत्री शिक्षा विधि विद्यायी व ग्रामोद्दोग, विजय बघेल सांसद दुर्ग लोक सभा, ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया विधायक डोंडीलोहरा, ताम्रध्वज साहू पूर्व गृहमंत्री, डॉ देवेन्द्र माहला छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा, महेश गागड़ा पूर्व वनमंत्री, श्रीमती अलका चंद्राकर महापौर दुर्ग, श्रीमती शशि सिन्हा महापौर रिसाली, हरवंश मिरी प्रदेश अध्यक्ष कँवर समाज, आर एस नायक अध्यक्ष केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ, आई आर देहारी जिला अध्यक्ष दुर्ग, मुकेश रावटे सलाहकार और पूरेन्द भूआर्य महाप्रबंधक भिलाई स्टील प्लांट आदि शामिल होंगे।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
32°C
Chhattisgarh
broken clouds
32° _ 32°
17%
1 km/h
Sun
43 °C
Mon
44 °C
Tue
43 °C
Wed
43 °C
Thu
37 °C




