उतई। सहकारी समिति उतई के धान खरीदी केंद्र खोपली में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ सोमवार को खोपली में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। खरीदी कार्य शुरू होते ही किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण यदु ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जाएगा। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ- जैसे तौल-कांटा, बोरों की उपलब्धता, गुणवत्ता जांच, टोकन वितरण और साफ-सफाई पहले से ही सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खरीदी केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा नहीं होने दी जाएगी। प्रवीण यदु ने आगे कहा कि अब धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नही होगी। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने समय पर खरीदी प्रारंभ होने पर विष्णुदेव साय सरकार पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि तय समय पर धान खरीदी शुरू होने से उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। किसानों ने प्रशासन और शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुचारू खरीदी प्रक्रिया ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देती है।और किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस प्रकार खोपली में धान खरीदी सीजन की शुरुआत उत्साह, अनुशासन और सुव्यवस्थित माहौल में हुई। जिससे आने वाले दिनों में खरीदी कार्य सुचारू रहने की उम्मीद बनी हुई है। इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, सरपंच मंजू वर्मा, योगेश साहू, लक्ष्मी नारायण चंद्राकर पर्यवेक्षक सेलूद, कृषि विस्तारक दीपा साहू, खाद्य निरीक्षक रेणु जांगड़े, टूमन चंद्राकर, अश्वनी वर्मा, कोमल बंजारे, जगन्नाथ यदु, किशुन चंद्राकर, शुभम वर्मा, राजूलाल साहू सहित अधिक सांख्य में किसान उपस्थित रहे।
खोपली में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, भाजपा मंडल महामंत्री ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ

Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
23°C
Chhattisgarh
overcast clouds
23° _ 23°
85%
6 km/h
Sun
24 °C
Mon
23 °C
Tue
24 °C
Wed
27 °C
Thu
27 °C



