उतई। खोपली परिक्षेत्रीय साहू संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण पूर्व पाधिकारियो का विदाई कार्यक्रम ग्राम मचांदुर के परिक्षेत्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू ने किया। विशेष अतिथि जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य ढालेश साहू, उतई नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, समाज सेवी सुभाष साव, संरक्षक नंदकुमार गजपाल, समाजसेवी वेदनायण साहू, पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष छन्नू गजपाल, सरपंच रोशन साहू आदि थे।
कार्यक्रम का आरम्भ भक्त माता कर्मा कि पूजा अर्चना से किया गया। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने परिक्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम गजपाल, उपाध्यक्ष गुलाब साहू, महिला उपाध्यक्ष मीना साहू, संगठन सचिव गजेंद्रनाथ गजपाल, महिला संगठन सचिव संगीता साहू, सचिव युगल साहू, कोषाध्यक्ष थानसिंह साहू, सहसचिव मन्नू लाल साहू, समन्वयक डॉ पिलेश्वर साहू, तहसील प्रतिनिधि जामवंत गजपाल, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक पोषण साहू व युवा प्रकोष्ठ संयोजक जनार्दन साहू सहित अन्य पदाधिकारियो को पद व गोपनीयता के साथ सामाजिक नियमावली के परिपालन, समाज सुधार व संगठनात्मक मजबूती कि शपथ दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज है, इस संगठन का उपयोग समाजहित में होना चाहिए, तभी संगठन का महत्व है। सभी अतिथियों ने भी पदाधिकारियो को बधाई दिया। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम गजपाल ने अपने कार्यकारणीय की घोषणा किया। निवर्तमान अध्यक्ष नन्द कुमार गजपाल परक्षेत्रीय साहू संघ खोपली के पदेन संरक्षक होंगे। इस अवसर पर अनिल साहू, रणमत साहू, परिक्षेत्र के ग्राम इकाई अध्यक्ष गजेंद्र साहू, गीतेश्वर साहू, पूहूप राम साहू, रमेश साहू, चंद्रशेखर साहू, टेकसिंह साहू, रमेश गजपाल, योगनारायण साहू, किशोर गजपाल सहित इनके पदाधिकारी ताराचंद गजपाल, पुरुषोत्तम साहू, भीषम साहू, दुष्यंत साहू, वीरेंद्र साहू, चेतन साहू, घनश्याम साहू, कमल नारायण साहू, नेतराम साहू, भूपेंद्र साहू, कन्हैया साहू, कौशल साहू, भेखचंद साहू, भरत साहू, विजय साहू, वेनुमति साहू, पुष्पा साहू, डोमिन साहू, खिलेश्वरी साहू, पूजा साहू सहित ग्रामीण व परिक्षेत्रीय पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।
Leave a Comment





