दुर्ग। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू ने कहा की अब आम जनता बर्तन बैंक के प्रति सतत् रूप से जागरूक हो रहे है। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा हेतु बर्तन बैंक की स्थापना की थी।ताकि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग हो। इसके लिए महिला समूह की महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया।साथ ही विभिन्न समाज के पदाधिकारियों के साथ मिलकर विवाह,जन्म दिन ,मृत्यु भोज जैसे विभिन्न कार्यक्रम हेतु स्टील के थाली,ग्लास कटौरी ,चम्मच सहित अन्य सामग्री स्टील का उपयोग करने का अनुरोध किया।जिसके कारण काफी सफलता मिली है।अब विभिन्न कार्यक्रम हेतु बर्तन बैंक से निःशुल्क बर्तन उपलब्ध कराए जाते है।लेकिन उसको कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नियमानुसार साफ सफाई करके वापस करना होता है।श्रीमती साहू ने आगे बताया की वे चाहती है की दुर्ग जिला सबसे पहले प्लास्टिक मुक्त जिला बने।जिसके लिए हम सबको प्रयास करना होगा की कार्यक्रम में स्टील के बर्तन का उपयोग करे।इसके उपयोग से अपनापन का एहसास होता है।
Leave a Comment
Follow US
Find US on Social Medias
Join Our WhatsApp Group
Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.
Join NowPopular News
- Advertisement -



Weather
36°C
Chhattisgarh
clear sky
36° _ 36°
9%
2 km/h
Wed
36 °C
Thu
40 °C
Fri
40 °C
Sat
38 °C
Sun
38 °C




