“पाटन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी रूप से चलाए जा रहे “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के अंतर्गत पाटन विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का भव्य आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, पाटन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में कुरूद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर उपस्थित रहे, सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक दयाराम साहू,जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,जिपं सभापति कल्पना साहू,नीलम चंद्राकर,जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर,जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी,कमलेश साहू, कमलेश चंद्राकर, धर्मेंद्र सिन्हा,ज्योति प्रकाश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, कल्पना साहू, पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, राजेश चंद्राकर उपस्थित रहे। आयोजित सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने, स्वदेशी अपनाने,वोकल फॉर लोकल अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता अजय चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “एक आत्मनिर्भर भारत ही विश्व पटल पर अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा कर सकता है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है, वही असली आज़ादी का अमृतकाल है।”।चंद्राकर ने बताया कि भारत कभी विश्व की जीडीपी में 36 प्रतिशत योगदान देने वाला देश था, जहां शिक्षा, व्यापार और संस्कृति की गूंज पूरी दुनिया में थी। उन्होंने कहा कि “1977 में जब कोका-कोला को देश से बाहर किया गया, तब नींबू शिकंजी, छाछ, लस्सी और कैंपा कोला जैसे देसी उत्पादों को बढ़ावा देने का भाव था — वही भाव आज फिर प्रधानमंत्री मोदी ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से पुनर्जीवित कर रहे हैं।” उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत की रक्षा क्षमताएँ अब पूरी तरह स्वदेशी हो रही हैं और जेट इंजन जैसी तकनीकें भी देश में विकसित की जा रही हैं।
◆ सांसद विजय बघेल बोले — “लोकल फॉर वोकल” से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव
सांसद विजय बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ नारा नहीं, बल्कि देश की आर्थिक आज़ादी का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में आत्मविश्वास से आगे बढ़ना सीखा है। अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश जब भारत पर दबाव डालते हैं, तब भी हमारा नेतृत्व देशहित में दृढ़ रहता है।” उन्होंने जानकारी दी कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चल रहे सांसद खेल महोत्सव में अब तक 4.98 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जो पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में “सरदार@150 यूनिटी मार्च” के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
◆ “स्वदेशी उत्पादों से ही कृषि और उद्योग को नई गति मिलेगी- जितेंद्र वर्मा
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ उद्योग जगत नहीं, बल्कि किसानों और श्रमिकों के सशक्तिकरण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश अब उर्वरक, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। हमें स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से राष्ट्र की आर्थिक स्वतंत्रता को और मज़बूत करना होगा।
◆ त्योहारों में भी अपनाएं वोकल फॉर लोकल- सुरेंद्र कौशिक
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान है कि हर नागरिक दीपावली और अन्य पर्वों पर स्वदेशी वस्तुएँ खरीदे। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी अपनाना मजबूरी नहीं, बल्कि गर्व का विषय है। दुकानों के बाहर ‘स्वदेशी’ का बोर्ड लगाकर हम आत्मनिर्भरता का संदेश दे सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया एवं आभार पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने किया। सम्मेलन में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बघेल, कृष्ण भाले, उत्तर वर्मा, राकेश पांडे, सुरेंद्र वर्मा, राजा पाठक, खेमलाल साहू , डॉ सुरेश साहू, धर्मेंद्र कौशिक, कैलाश यादव, प्रणव शर्मा, हरिशंकर साहू, दीपक चतुर्वेदी, डॉ घनश्याम कौशिक, कृष्ण कुमार साहू, अखिलेश मिश्रा, अश्वनी देशलहरा, सुनीता कुर्रे, इंदिरा कोसरिया, रेणुका बिजोरा, किरण बंछोर, पाषर्दगण चंद्रप्रकाश देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, केवल देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर, देवेंद्र ठाकुर, फिंगेश्वर साहू, टीकाराम देवांगन, हरप्रसाद आदिल, सुरेश निषाद, राम सुमेर छेदईया, रवि सिन्हा, आलोक पाल, राजू सोनकर, बाबा वर्मा, शरद वर्मा, प्रेमलाल साहू, पारखत साहू, दानी राम वर्मा, विनोद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





