उतई। शिक्षक शिक्षा विभाग प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन महकाखुर्द में
बी.एड. प्रथम सेमेस्टर हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षण-पेशे की मूलभूत समझ, शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम की संरचना तथा संस्थान की गतिविधियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रमुख श्री रुपेश कुमार गुप्ता(चेयरपर्सन) द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों को आशीर्वाद संबोधन करते हुए सर ने इंटर्नशिप के महत्व को विस्तार से समझाया। तथा प्रिज्म ग्रुप की डायरेक्टर ख्याति साहू मैडम और डायरेक्टर अशिम सर के द्वारा अनुशासन और सीनियर्स के आचरण से जूनियर्स संस्थान की संस्कृति और अनुशासन सीखते हैं पर बहुत सुंदर विचार वयक्त किए। फार्मेसी की प्राचार्य सीमा मैडम ने अपने उद्बोधन में कहा एक अच्छा शिक्षक समाज की नींव होता है। तथा शिक्षा विभाग की प्राचार्य महोदया डॉ अंजना ने शैक्षणिक कैलेंडर एवं प्रायोगिक कार्यों का परिचय दिया तथा विद्यार्थियों को शिक्षक के रूप में अपनी भूमिका को गंभीरता से निभाने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया तथा पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।आज का यह कार्यक्रम प्राध्यापक रेखा नामदेव के मार्गदर्शन से संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम का मंच संचालन मोनिका गायकवाड के द्वारा किया गया।
Leave a Comment





