उतई। फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग अकैडमी के द्वारा खेल गांव पुरई में 14 सितम्बर से 28 सितंबर तक विशेष खेल एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत खेलो स्वस्थ रहो खुश रहो अभियान का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम संयोजक ओम कुमार ओझा ने बताया कि खेल, स्वास्थ्य और खुशी को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से एक अनोखे अभियान “खेलो – स्वस्थ रहो – खुश रहो” की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत विभिन्न आयु वर्गों के लिए आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें शामिल हैं क्रिकेट, मैराथन, 100 मीटर दौड़ योग एवं खुशी दौड़ कबड्डी, खो-खो, पंजा कुश्तीगोला फेंक, रस्सा कसी, लंबी कूद फुगड़ी, फुटबॉल, लंगड़ी दौड़ जैसे पारंपरिक खेल ताइक्वांडो और तैराकी प्रतियोगिताएँ पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम आदि।
विजेताओं और प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है –
खेलों से स्वस्थ शरीर सकारात्मक सोच से खुशहाल जीवन पर्यावरण संरक्षण से सुरक्षित भविष्य आयोजकों का मानना है कि यह पहल न केवल युवाओं को खेलों से जोड़ेगी, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता भी फैलाएगी। यूवा खिलाड़ियों को इस मिशन का हिस्सा बनकर स्वस्थ, खुशहाल और सुरक्षित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।





