दुर्ग। अथर्व महाविद्यालय धनोरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्त की आवश्यकता की पूर्ति के लिए जनजागरूकता बढ़ाना तथा युवा वर्ग को मानवीय सेवाओं के लिए प्रेरित करना रहा। जिला अस्पताल दुर्ग के ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रहण की सम्पूर्ण प्रक्रिया कुशलता से सम्पन्न कराई गई।
इस अवसर पर छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान कर सेवा, दया और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल प्रस्तुत की। शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त एकत्र कर जिला अस्पताल को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की और इसे मानव सेवा का श्रेष्ठतम रूप बताया। आयोजन की सफलता में महाविद्यालय परिवार, छात्रों, शिक्षकों तथा तकनीकि सहयोगियों का योगदान उल्लेखनीय रहा।
अंत में महाविद्यालय की संचालक डॉ. श्रीमती भारती साहू ने सभी सम्माननीय अतिथियों, रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं तथा उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, जनपद सभापति जितेन्द्र टंडन, जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, सरपंच श्रीमती रूलेश्वरी चन्द्रशेखर बंजारे, जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष लखनलाल साहू, प्रमुख सलाहकार रमेश कुमार साहू, कालेज के संचालक डॉ. श्रीमती भारती साहू, कालेज प्रमुख निकेश कुमार साहू, साजेन्द्र कुमार साहू, हिरेन्द्र क्षत्रिय, जिला अस्पताल दुर्ग की ब्लड बैंक टीम एवं जूनियर डॉक्टरगण, महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षिणक स्टॉफ तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





