उतई। 31 जनवरी को सुबह 7.30 से 10:30 तक प्रिज्म इंस्टीट्यूशंस ने गर्ल एजुकेशन को बढ़ावा देने और समाज में शिक्षा के महत्व को उजागर करने के लिए एक 5 किमी रन का आयोजन किया है। इस आयोजन का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इस रन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने शिक्षा के महत्व और लड़कियों की शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रिस्म इंस्टीट्यूशंस के अधिकारियों ने कहा, “हम गर्ल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस रन के माध्यम से हम समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते हैं।”
इस आयोजन में चार अलग अलग कैटेगरी में लोग भाग लेंगे। हर कैटेगरी में पहले तीन स्थान में आने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं सबसे कम समय ने दौड़ को पूरा करने वाले को कैश प्राइज प्रदान किए जाएंगे। प्रिस्म इंस्टीट्यूशंस ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।





