पाटन। पाटन विकासखंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का सांकरा अमलेश्वर आगमन पर भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम युवा सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण नारों और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।”
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, झीट सरपंच राजू साहू, भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





