रिसाली। छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सतनाम समिति भिलाई के तत्वावधान में सतनाम भवन, रिसाली (भिलाई) में 08 फरवरी को सुबह 10 बजे से किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छग राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकर होंगे।
अध्यक्षता अहिवारा विधायक एवं अजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेबाड़ा करेंगे। विशेष अतिथि भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री व पार्षद चंदेश्वरी बांधे, छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. पार्बती कुर्रे, दुर्ग तहसील सतनामी समाज के अध्यक्ष शीतल कोठारी, गुरू घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 भिलाई के अध्यक्ष बीएल कुर्रे, सतनामी महिला जागृति समिति भिलाई की अध्यक्ष पार्वती ढ़ीढ़ी, दुर्ग तहसील सतनामी समाज के उपाध्यक्ष श्रीमती बसंती गायकवाड़, युवा सतनामी समाज के महासचिव अहेन्द्र चेलक, समाजसेवी श्रीमती रामेश्वरी दिवाकर गायकबाड़, सतनाम भवन रिसाली के अध्यक्ष डी आर गुलशन होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक दिलीप कुर्रे ने दी।





