उतई। वृहताकार सेवा सहकारी समिति उतई में वार्षिक आमसभा का आयोजन 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से मवेशी बाजार उतई में आयोजित किया गया है। समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा ने बताया कि समिति के वार्षिक आमसभा मे धान उपार्जन उपकेन्द खोपली में निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण एवं मां शीतला बीज उत्पादक सहकारी समिति मर्या. उतई का उदघाटन किया जायेगा। आमसभा के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होगे। अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर करेगे। विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, जिला भाजपा मंत्री रोहित साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमति श्रद्धा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमति शीतला ठाकुर, भाजपा उतई मंडल महामंत्री द्वय प्रवीण यदु, चंदु देवांगन होगे।





